श्रावण शिवरात्रि पर हुआ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक
-कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में रायपुर में शिवभक्तों ने किया ऑनलाइन रुद्राभिषेक
- रायपुर के राजेन्द्र निगम ने परिवार सहित किया रुद्राभिषेक
रायपुर । सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में आज रायपुर में भी शिवभक्तों ने ऑनलाइन भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूजन किया। ऑनलाइन महारूद्राभिषेक का सीधा प्रसारण आस्था चैनल, यूट्यूब और फेसबुक पर शाम 7 बजे से शुरू किया गया।
ज्ञात हो कि पंडित प्रदीप मिश्रा का शिव महापुराण का वाचन राजनांदगांव में हो रहा है। उनके आह्वान पर आज श्रावण मास की विशेष महाशिवरात्रि पर लाखों घरों में भक्तों ने बेल के पेड़ की मिट्टी लेकर पार्थिव शिवलिंग बनाया और विधि - विधान से रुद्राभिषेक किया। रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी राजेन्द्र निगम और उनकी पत्नी प्रीति निगम ने पुत्र सत्यम निगम के साथ अपने घर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। विधि-विधान से पूजन के बाद निगम परिवार ने पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन घर में ही बाल्टी के जल में किया। इस पुण्य जल को बेल के पेड़ में डाला गया। निगम परिवार ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के निर्देशन में यह विशेष पूजन विश्व शांति और देश-परिवार की सुख शांति के लिए किया गया।






.jpeg)





.jpg)

Leave A Comment