तालपुरी की संगीता साहू दिल्ली में डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित
-गणित और आधुनिक प्रौद्योगिकी (मानद) में शून्य की अवधारणा पर शोध कार्य करने के लिए मिला डॉक्टरेट अवार्ड
टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक की संगीता साहू को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ऑनरेरी डॉक्टरेट अवार्ड काउंसिल (एचडीएसी) ने कॉन्सेप्ट ऑफ जीरो इन मैथमेटिक्स एंड मॉडर्न टेक्नोलॉजी यानी गणित और आधुनिक प्रौद्योगिकी (मानद) में शून्य की अवधारणा पर शोध कार्य करने के लिए डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, दुर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। इस अवार्ड के लिए नामित व्यक्तियों का मूल्यांकन विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान, व्यावहारिक उत्कृष्टता, नैतिक आचरण और सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया जाता है।
राष्ट्रीय राजधानी स्थित होटल अशोक में शनिवार को आयोजित हुए एक भव्य समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सैयद शहनवाज हुसैन, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सहित कई गणमान्य व्यक्ति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. शिशिरकना भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। संगीता साहू पिछले 38 वर्षों से शिक्षा जगत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पूर्व में भी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं अनुसंधान कार्य किए हैं, जिनकी प्रस्तुति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अनेक सेमिनारों में दे चुकी हैं।
उन्होंने इससे पहले बच्चों को बुनियादी शिक्षा की ओर प्रेरित करने, माताओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, नवप्रवेशित छोटे बच्चों की शिक्षा को रुचिपूर्ण बनाने, खेल-खेल में विभिन्न विषयों को पढ़ाने, स्कूली शिक्षा में ट्रांसजेंडर बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सिविल सोसाइटी समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने तथा बाल मेला आयोजित कर पालकों को भी शिक्षित करने का प्रयास किया। उन्हें इससे पूर्व भारत गौरव रत्नश्री सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।







.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

Leave A Comment