आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पद पर आवेदन 14 अक्टूबर तक
बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 1-1 रिक्त पद पर भर्ती हेतु आवेदन 14 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक आवेदिका कार्यालीन समय में सीधे अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कर सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा में संपर्क कर सकते हैं।

.jpg)











.jpg)
Leave A Comment