भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद श्री गोपाल व्यास का निधन
रायपुर। विधायक कॉलोनी रायपुर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी,भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री गोपाल व्यास का आज गुरुवार सुबह देवलोक गमन हो गया। वेे 92 वर्ष के थे। वे उमाशंकर, रामगोपाल, कृष्णगोपाल व्यास के बड़े पिताजी और हर्ष व्यास के दादाजी थे।
श्री गोपाल व्यास का जन्म 15 फरवरी 1932 को हुआ था। वे 2006 से 2 अप्रैल 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और उन्होंने पार्टी व संघ के लिए जमीनी स्तर पर अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। आपातकाल के दौरान गोपाल व्यास ने भी काफी संघर्ष किया था और 1975 से 1977 तक रायपुर की जेल में बंद रहे। वे जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व छात्र थे रहे।
श्री गोपाल व्यास ने छत्तीसगढ़ में भाजपा के सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया था। करीब एक महीने पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जेपी नड्डा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके आशीर्वाद लिया था।





.jpg)





Leave A Comment