दक्षिण विधानसभा की जनता ने बताया विष्णु का सुशासन ही उनकी पहली पसंद - श्यामबिहारी जायसवाल
-दक्षिण विधानसभा उपचुनाव प्रभारी जायसवाल ने किया मंडल अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं ,पदाधिकारीगण का आभार
रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार नौवीं बार वापसी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व,विष्णुदेव साय सरकार के कार्यों और भाजपा के प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक बताया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में यह प्रचंड जीत हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते मिली है वह सभी कार्यकर्ताओं, मंडल के अध्यक्षों, बूथ के अध्यक्षों, चुनाव के कार्यों में लगे हुए सभी पदाधिकारीगण का आभार व्यक्त करते हैं व उन्हें बधाई देते है। यह जीत इस बात की पुष्टि करती है कि कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में जनता के लिए अप्रासंगिक हो चुकी है पहले विधानसभा चुनाव में करारी हार, फिर लोकसभा चुनाव में एक बड़ी हार और अब उपचुनाव में भी कांग्रेस की प्रचंड हार हुई है ।
दक्षिण उप चुनाव में प्रभारी होने के नाते श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उप मुख्यमंत्री अरुण साव,विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल मंत्री गण विधायक गण पदाधिकारीगण कार्यकर्ताओं का विशेष धन्यवाद दिया है।











Leave A Comment