रायपुर जिले में आज तक 64109 टन धान की खरीदी
रायपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत रायपुर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। आज तक 139 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 15,578 किसानों से 64109 टन धान खरीदा गया। जिसमें अब तक 147 करोड़ 61 लाख रूपए की राशि की धान खरीदी गई।
उल्लेखनीय है कि जिले में धान की खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सहायता मिल रही है। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस बार की खरीदी प्रक्रिया में किसानों का विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

.jpg)






.jpg)
.jpg)

.jpg)
Leave A Comment