दक्षिण अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को मिली सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की हौसला अफजाई की
रायपुर। नारायणपुर जिले के दक्षिण अबूझमाड़ में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है।
दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने इसकी पुष्टि की है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा एवं बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन माओवादी संगठन के सदस्यों की उपस्थिति की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, सीआरपीएफ का बल संयुक्त अभियान के लिए रवाना किया गया था। अभियान के दौरान गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच अनेक बार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात इलाके की सर्चिंग के दौरान 7 माओवादियों के शव रिकवर किए गए। काफी बड़ी संख्या में हथियार भी रिकवर किए गए। आसपास के इलाके में सर्चिंग जारी है।
मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवानों की हौसला अफजाई की है.।
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "दंतेवाड़ा-बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था, जिसमें हमारे सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता प्राप्त की. मैं उनके साहस को सलाम करता हूं.।
file photo

.jpg)






.jpg)
.jpg)



.jpg)
Leave A Comment