शासकीय भूमि में अतिक्रमण पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में सरकारी जमीन पर कब्जा कर फार्म हाउस बनाने के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया और आज बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया।
कलेक्टर अवनीश शरण को जनदर्शन के माध्यम से शिकायत मिली थी कि ग्राम महमंद क्षेत्र में खसरा नंबर 257 के अंश भाग (लगभग 1 एकड़) पर आरोपी रंजन गर्ग ने अतिक्रमण कर फार्म हाउस बना लिया है। जिस पर कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी बिलासपुर एवं संबंधित तहसीलदार को जांच कर विधिवत कार्रवाई के निर्देश दिए थे । उक्त प्राप्त शिकायत को कलेक्टर बिलासपुर ने समय सीमा के प्रकरण में दर्ज कर बिलासपुर एस डी एम को प्रेषित भी किया। इसके बाद एसडीएम पीयूष तिवारी के निर्देश पर संबंधित तहसीलदार ने तत्काल हल्का पटवारी से जांच रिपोर्ट आहूत की एवं शासकीय भूमि पाए जाने पर नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की गई। बेदखली की कार्यवाही के दौरान मौके पर लगभग 50-100 की संख्या में पुलिस बल एवं सीएसपी कोतवाली, एसडीएम बिलासपुर, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी तोरवा सभी उपस्थित थे।






.jpg)
.jpg)


.jpg)


.jpg)
Leave A Comment