महतारी वंदन योजना: भानसोज की मालती देवांगन के लिए आसान हुआ गैस सिलेंडर भरवाना
रायपुर । प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना से मातृशक्तियों को हर महीने एक हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि का उपयोग घर-परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जा रहा है। अब गृहणियों का कहना है कि उनको अब चूल्हा फूकने से राहत मिल रही है। महतारी वंदन की राशि से गैस सिलेंडर आसानी से भरवा पा रही है। भानसोज निवासी श्रीमती मालती देवांगन ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर के लिए गैस सिलेंडर भरवाने में करती हैं। श्रीमती मालती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। पहले बच्चों की पढ़ाई के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं होते थे, लेकिन अब इस योजना की मदद से वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला पा रही हैं। इसके साथ ही घर के रोजमर्रा के खर्चों में भी यह राशि सहायक साबित हो रही है, जैसे गैस सिलेंडर भरवाना, जिससे परिवार को राहत मिल रही है।
श्रीमती मालती ने कहा कि इस योजना के चलते वे खुद को आत्मनिर्भर महसूस करती हैं। महतारी वंदन योजना ने न केवल उनके परिवार की स्थिति में सुधार किया है, बल्कि इससे समाज में मातृशक्तियों को सशक्त बनाने में भी मदद मिली है। इस राशि से उनके बच्चों का भविष्य उज्जवल हो रहा है, और वे शिक्षा के क्षेत्र में भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना के तहत मिलने वाली राशि ने उनके परिवार की जिंदगी में एक सकारात्मक बदलाव लाया है और भविष्य में भी वे इस राशि का सही उपयोग कर अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा देंगे।
भानसोज की मालती देवांगन ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई और घर के लिए गैस सिलेंडर भरवाने में करती हैं।










.jpg)
Leave A Comment