ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन सम्मान समारोह में लाभान्वित महिलाओं का सम्मान

छत्तीसगढ़ सरकार के ऐतिहासिक फैसले से महिलाओं का उत्साह और सम्मान बढ़ा, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम: विधायक राजेश मूणत
विष्णु की पाती का हुआ वाचन, बाल विवाह रोकथाम की दिलाई गई शपथ
रायपुर ।
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा ऐतिहासिक फैसले से महिलाओं का उत्साह बढ़ रहा है और समाज, परिवार में उनका सम्मान भी बढ़ा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है और उनकी तरक्की सुनिश्चित हुई है। उक्त बातें विधायक श्री राजेश मूणत ने सुशासन सप्ताह के दौरान आयोजित विधानसभा स्तरीय महतारी सम्मान समारोह महादेव घाट स्थित छत्तीसगढ़ कुम्भकार भवन में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। श्री मूणत ने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपए छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना के तहत प्रदान कर रही है। प्रदेश में 70 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है। इससे महिलाएं सशक्त बन रही हैं और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है, ताकि वे किसी पर निर्भर न रहें। श्री मूणत ने कहा कि योजना का लाभ मिलने की वजह से महिलाएं अब तरक्की भी कर रही है। परिवार का बेहतर पालन-पोषण भी कर रही है।
रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाएं समृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। महिलाएं अब हर क्षेत्र में उन्नति कर रही है और सशक्त भी बन रही है। श्रीमती चौबे ने कहा कि महिलाओं को पहले आश्रित रहना पड़ता था, लेकिन अब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर तरक्की कर रही है।
महतारी वंदन सम्मान समारोह में लाभान्वित महिलाओं का सम्मान किया गया और महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में फुगड़ी, महिला रस्साकशी, महिला कुर्सी दौड़, नींबू चम्मच स्पर्धा के विजेता महिलाओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम स्थल में महिला स्वास्थ्य कैंप, साग-सब्जी की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका मुख्य अतिथियों ने अवलोकन भी किया। साथ ही मुख्य अतिथि के द्वारा महिलाओं को छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही विष्णु के पाती का भी वाचन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english