ब्रेकिंग न्यूज़

महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम: लाभान्वित महिलाओं ने साझा किए अनुभव, योजना ने साकार किए सपने

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की जिंदगी बदल रही है। जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम में लाभान्वित महिलाओं को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिल रहा है। महिलाएं बता रही है कि योजना से उनकी जिंदगी में बदलाव आने के साथ ही सपने साकार हो रहे हैं।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह में लाभान्वित महिला श्रीमती किरण वर्मा ने बताया कि शादी के कुछ समय के बाद ही मुझे महतारी वंदन योजना का लाभ मिला। इस योजना के आने से मुझे बहुत खुशी मिली। श्रीमती वर्मा बतातीं है कि योजना से मिलने वाली राशि का कम्प्यूटर शिक्षा में इस्तेमाल कर रही है। पीजीडीसीए के अध्ययन में यह राशि का बहुत सहयोग मिल रहा है। कम्प्यूटर की पढ़ाई करने के बाद भविष्य में रोजगार के अवसर भी मिल सकेंगे। योजना का लाभ देने पर श्रीमती वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।
भानसोच की निवासी श्रीमती डिगेश्वरी वर्मा बतातीं है कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली राशि से बच्चों की पढ़ाई में बहुत ही मदद मिल रही है। वे बताती हैं कि घरेलु खर्च में भी राशि का इस्तेमाल हो जाता है और कुछ राशि बचत होने पर स्वयं के लिए आवश्यक चीजें खरीद पा रही है। इस योजना से सपने साकार होने का अवसर मिल रहा है।
ग्राम कोपरा की निवासी श्रीमती अनिता साहू बतातीं है कि महतारी वंदन योजना जब से आई है, तब से बच्चों के भविष्य की चिंता दूर हो गई है। बच्चों की पढ़ाई और काॅपी-किताब खरीदने में अब दिक्कतें नहीं होती है। छोटी-मोटी चीजों को खरीदने के लिए आश्रित रहने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते है। जिनके फैसले की वजह से महिलाओं का जीवन बदल रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english