महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान समारोह
महिलाओं की सशक्त और उन्नतिशील बनाने का हर संभव प्रयास होगा, महतारी वंदन योजना इसकी एक उदाहरण: गुरु खुशवंत साहेब
आरंग में आयोजित हुआ समारोह
रायपुर/ महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना आरंग एवं मंदिरहसौद जिला रायपुर द्वारा विधानसभा क्षेत्र आरंग में महतारी वंदन हितग्राहियों का सम्मान समारोह का आयोजन कराया गया ।उक्त कार्यक्रम माननीय विधायक गुरु खुशवन्त साहेब जी के गरिमामयी उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। उन्होंने अपने उदबोधन में आरंग विधानसभा से उपस्तिथ सभी हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी तथा शासन के इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना कर शासन द्वारा महिलाओं हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभ लेने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त और उन्नतिशील बनाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की ।
उक्त कार्यक्रम में सम्माननीय अतिथियों द्वारा महतारी वंदन के हितग्राहियों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही गोदभराई कार्यक्रम कर गर्भवती माताओं को तथा 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम कर आशीर्वाद दिया गया । सुकन्या समृद्धि के हितग्राही 07 बालिकाओं को योजना सम्बन्धी पासबुक प्रदान किया गया तथा कार्यक्रम में ही आयोजित पारंपरिक खेल गतिविधि में विजेता महिलाओं को तथा स्वस्थ माता एवम बच्चे को भी पुरस्कृत किया गया तथा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की सपथ और माननीय मुख्यमंत्री जी का संदेश "विष्णु की पाती " का वाचन भी किया गया । कार्यक्रम में जनपद पंचायत कार्यवाहक अध्यक्ष हेमलता डुमेंद्र साहू ,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, जनपद सदस्य गोविंद साहू , वरिष्ठ पार्षद के के भारद्वाज ,श्रीमती पद्मिनी साहू ,श्रीमतीआशा साहू,श्रीमती संगीता साहू उपस्तिथ थे । उक्त कार्यक्रम विभाग के एवम अन्य विभागीय अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका ,महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।










.jpg)
Leave A Comment