श्रीमती बेना (बीना) बाई उपाध्याय का निधन
- विप्र समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की
रायपुर। आदर्श नगर , कुशालपुर निवासी श्रीमती बेना बाई उपाध्याय (पटेवा , राजिम ) का गुरूवार 26 दिसंबर को 80 वर्र्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वे मूलत: टेकारी - करही वाले स्वर्गीय प्रकाशचंद्र उपाध्याय ( शर्मा ) की पत्नी, प्रवीण, मनोज, श्रीमती नीलिमा शर्मा (रायपुर) , श्रीमती पद्मा दीवान (धमतरी), श्रीमती अमिता शर्मा (बलौदाबाजार) की माता , राजेन्द्र (पटेवा), शेखर (बलरामपुर) , जितेन्द्र (रायपुर), प्रदीप ( कुम्हारी) की भाभी व डॉक्टर शिवकुमार शर्मा (जरौद , मंदिर हसौद ) की बहन थी। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार 27 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे महादेव घाट स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
श्रीमती बेना बाई उपाध्याय के निधन पर विप्र समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।










.jpg)
Leave A Comment