पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक
बिलासपुर/जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है, वे 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसी प्रकार ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 तक एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी 2025 तक है। यह पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर की जा रही है। विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखे कि उनका बचत खाता एक्टिव होता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि ही करना सुनिश्चित करें।









.jpg)



.jpg)
Leave A Comment