ब्रेकिंग न्यूज़

 शिक्षा गुणवत्ता एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्री चन्द्रवाल

-शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश 
बालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा स्कूलों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में श्री चन्द्रवाल ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं को पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में और अधिक बेहतर बनाने हेतु विकासखण्डवार निर्धारित किए गए कार्य योजना के संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को इसके लिए विस्तृत कार्य योजना बनाकर जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले, सहायक परियोजना अधिकारी राजीव गांधी शिक्षा मिशन श्री अनुराग त्रिवेदी सहित बीईओ, बीआरसी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
बैठक में श्री चन्द्रवाल ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों से अपने-अपने विकासखण्डों में पिछले शिक्षा सत्र में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणामों के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से पिछले शिक्षा सत्र की तुलना में मौजूदा शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम को और अधिक बेहतर बनाने हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने अधिकारियों को कमजोर परीक्षा परिणाम वाले शालाओं को चिह्नांकित कर इन शालाओं के परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से त्रैमासिक एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के परिणाम के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को बेहतर बनाने हेतु जनवरी में आयोजित की जाने वाली प्री बोर्ड परीक्षा के आयोजन के तैयारियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्री बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु स्कूलों में शिक्षकों और पालकों के व्हाट्सएप्प ग्रुप के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने सभी शालाओं में कैरियर कांउसलिंग आयोजित करने तथा शिक्षकों की कमी वाले शालाओं में स्वेच्छा से सेवा देने के इच्छुक सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा पढ़े-लिखे नवयुवकों की भी अध्यापन कार्य के लिए सेवा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्कूलों में अध्यापन हेतु स्वेच्छा से सेवा देने के इच्छुक व्यक्तियों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कक्षा पहली से कक्षा बारहवीं तक के स्कूली विद्यार्थियों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य की प्रगति के अलावा विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्तियों की अद्यतन की जानकारी, स्कूलों में मध्याह्न भोजन के संचालन की सुचारू व्यवस्था, स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की समुचित व्यवस्था, पेंशन प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, शिक्षा के अधिकारी अधिनियम का समुचित क्रियान्वयन, विभिन्न निर्माण कार्यों के अद्यतन जानकारी, आंकलन शिविर के आयोजन की तैयारी तथा उल्लास कार्यक्रम के अद्यतन स्थिति आदि की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों ने पिछले शिक्षा सत्र में अपने-अपने विकासखण्डों के कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा परिणाम तथा वर्तमान शिक्षा सत्र के परीक्षा परिणाम के लिए निर्धारित लक्ष्य तथा उसे हासिल करने हेतु बनाए गए रणनीति के संबंध में जानकारी दी। 

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english