दुर्ग जिले में धान की खरीदी 4,48,950.16 मीट्रिक टन
-धान का उठाव 2,51,442.46 मीट्रिक टन
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के 87 सहकारी समितियों के अंतर्गत 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 91144 किसानों से 4,48,950.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से प्राप्त जानकारी अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 31 जनवरी 2025 तक किया जाएगा। धान उठाव के लिए 3,96,112.87 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है। अब तक 2,51,442.46 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है।

.jpg)








.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment