ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री अरुण साव इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के अधिवेशन का करेंगे शुभारंभ

-देशभर के 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर्स करेंगे हिस्सेदारी
-10-12 जनवरी तक आयोजित इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर
 रायपुर  ।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 10 जनवरी को सवेरे दस बजे इंडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन (IWWA) के 57वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ को दूसरी बार इसकी मेजबानी मिली है। राजधानी रायपुर में एयरपोर्ट के पास स्थित जैनम मानस भवन में 10 जनवरी से 12 जनवरी तक इसका आयोजन किया गया है। 
इडियन वॉटर वर्क्स एसोसिएशन के 57वें वार्षिक अधिवेशन में देशभर के जाने माने 400 जल विशेषज्ञ और अनुभवी इंजीनियर शामिल होंगे। इस बार का अधिवेशन जल-360 डिग्री की थीम पर आयोजित है। अधिवेशन में जल, अपशिष्ट जल उपचार और सतत प्रबंधन में नवीन टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर जोर दिया जाएगा। अधिवेशन का समापन 12 जनवरी को होगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english