नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा 12 जनवरी से
237 खिलाड़ियों ने लिया प्रवेश
4था छत्तीसगढ़ चेस मास्टर ट्रॉफी
रायपुर। रायपुर जिला शतरंज और राज्य शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त एवं चेस शाला और अग्रवाल सभा टाटिबंध मोहल्ला समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्व श्री नंदलाल यादव स्मृति ओपन शतरंज स्पर्धा का आयोजन 12 और 13 जनवरी को अग्रसेन भवन, टाटीबंध मे किया जा रहा है। इसमें नकद, ट्रॉफी, स्पेशल गिफ्ट, मोमेंटो, मेडल मिलाकर लगभग 1 लाख 20 हजार मूल्य के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
रायपुर जिला शतरंज संघ के सचिव नवीन शुक्ला ने बताया कि इस स्पर्धा हेतु राज्यभर से सभी खिलाड़ियों का अपार उत्साह प्राप्त हुआ है। इसके फलस्वरूप अभी तक 237 खिलाड़ियों ने पंजियन करा लिया है जो अभी तक किसी भी राज्य स्तरीय ओपन शतरंज स्पर्धा मे सबसे जादा खिलाड़ियों की संख्या है। इस प्रतियोगिता 3 कैटेगरी मे बांटा गया है। ओपन वर्ग के लिए एक दिवसीय रैपिड फार्मेट (10 मिनट+10 सेकेंड का इंक्रिमेंट) वहीं, आयु वर्ग 10 व 13 वर्ष के लिए क्लासीकल फॉर्मेट (30 मिनट+ 30 सेकेंड इंक्रिमेंट)
प्रतियोगिता निर्देशक व चेस शाला के संचालक रोहित यादव ने बताया कि यह स्पर्धा शतरंज प्रशिक्षक नंदलाल यादव की स्मृति मे आयोजित होती है, जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों को दी जाने वाली ट्रॉफिया है। इसमें नकद राशि, ट्रॉफिया, मोमेंटो, मेडल तथा गिफ्ट मिलाकर कुल 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य के पुरस्कार दिये जाएंगे।
ओपन वर्ग मे प्रथम पुरस्कार 11111 रुपए, दूसरे स्थान पर 7777 तीसरे स्थान पर 5555 रुपए, चौथे स्थान पर 3333 रुपए, पांचवे और छठे स्थान पर 2222 रुपए तथा ट्रॉफी दी जाएगी। सातवे व आठवे पर 1500 नववे स्थान से लेकर 15 वे स्थान तक प्रत्येक को 1111 रुपए व मेडल है। इसके साथ ही विशेष पुरस्कारों मे महिला वर्ग विजेता को 2100 मेगा ट्रॉफी, उपविजेता को 1100 ट्रॉफी तीसरे स्थान को 1100 ट्रॉफी साथ ही अनरेटेड 1100, वेटरन 1100, 15 वर्ष आयु वर्ग1100 व 15 वर्ष आयु बालिका 1100, 1400-1499 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100 और 1500-1599 बीच के रेटिंग पर विजेता को 1100 दिए जाएंगे। सभी ज़ोन मे प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को 800नकद राशि के अलावा ट्रॉफी और मेडल भी दी जाएगी। स्कूल के लिए 3 विजेता पुरस्कार, अकेडमी के लिए 3 विजेता पुरस्कार, यंगेस्ट प्लेयर को 2 पुरस्कार दिये जाएंगे।
इसके साथ ही
आयु वर्ग 10 और 13 मे बच्चों को ध्यान मे रखते हुए बड़ी ट्रॉफिया रखी गयी गई जो दोनों वर्गो मे टॉप 5 है। इसके अलावा आयु वर्ग 7 के लिए 2 बेस्ट रायपुर, बेस्ट चेस शाला खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार है सभी 7 वर्ष के बच्चों के लिए आकर्षक पुरस्कार, व सभी प्रतिभागियों के लिए मेडल व सम्मान पत्र दिये जाएंगे! उक्त प्रतियोगिता विशेषकर बच्चों को ध्यान मे रखकर कराई जाती है, जिससे उनको और अधिक प्रोत्साहन मिल सके।









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment