ब्रेकिंग न्यूज़

  लगातार हार से कांग्रेस में पसरा सन्नाटा,नगरीय निकाय चुनावों से पहले ही कांग्रेस ने हार मानी : भूपेंद्र सवन्नी

-भाजपा में संगठन चुनाव संपन्न, नगरीय निकाय की कमिटियां घोषित, वहीं कांग्रेस में कोई हलचल नहीं,भाजपा ने बनाई बढ़त : भूपेंद्र सवन्नी
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी ने निकाय चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि एक तो कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ता और मुद्दों के संकट से जूझ रही है, वहीं अब पार्षद पद के दावेदारों के लिए आवेदन के साथ पाँच माह का वेतन जमा करने की अनिवार्यता के बाद कांग्रेस को निकाय चुनावों में उम्मीदवारों के संकट से भी जूझना पड़ेगा। श्री सवन्नी ने कहा कि यह कांग्रेस की राजनीतिक, वैचारिक दीवालियापन को स्पष्ट करने के लिए पर्याप्त है।
 भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सवन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हार से कांग्रेस टूट और बिखर चुकी है। भाजपा ने विधानसभा लोकसभा और उपचुनाव में कांग्रेस को पटखनी दी है, उपचुनाव में भी कांग्रेस बुरी तरह हारी है। भाजपा को जितने वोटों से जीत मिली, उतना वोट भी कांग्रेस को नहीं मिला रायपुर दक्षिण उपचुनाव में। वहीं संगठन चुनाव में भी भाजपा ने तेज गति से नियुक्तियां कर नगरीय निकाय चुनाव में तैयारी को लेकर भी बड़ी बढ़त बना ली है। श्री सवन्नी ने कहा कि चुनाव को लेकर भाजपा की प्रदेशस्तरीय टीम, संभागीय समितियों के साथ  नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के प्रभारियों की नियुक्ति करके भाजपा निकाय चुनावों की तैयारी में बहुत आगे निकल गई है जबकि कांग्रेस में सन्नाटा पसरा है। ऐसा लग रहा है कि मानो चुनाव के पहले ही कांग्रेस चुनाव हार गई है।
 श्री सवन्नी ने कहा कि विष्णुदेव साय जी की सरकार ने जिस तरह मोदी गारंटी के सभी बड़े वादों को एक वर्ष में ही पूरा कर दिया है, उसके बाद प्रदेश कांग्रेस के पास बोलने को अब कुछ नहीं है। विष्णु देव साय सरकार के सुशासन के दम पर भाजपा नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।
 श्री सवन्नी ने कहा प्रदेश में  भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में महिलाओं, युवाओं, किसानों और प्रदेश की जनता के लिए लगातार काम किए गए हैं। किसानों को 3100रु धान की राशि मिल रही है, 2 साल के लंबित बोनस की राशि भी उन्हें दी जा चुकी है, महिलाओं को 1 हजार की राशि हर महीने दी जा रही है, लोगों को प्रधानमंत्री आवास अब मिलने लगे हैं। युवाओं का हक मारकर पीएससी घोटाला करने वाले और भ्रष्टाचारी अब जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम बड़े कार्यों की वजह से भाजपा के प्रति और मजबूत हुए विश्वास का लाभ निस्संदेह निकाय चुनाव में हमें मिलेगा। भाजपा के प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english