ब्रेकिंग न्यूज़

 रमेश ठाकुर ने किया भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण

-रमेश ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर शहर जिला में भाजपा का झंडा हमेशा ऊंचा रहेगा - बृजमोहन अग्रवाल
-रायपुर में सांसद भाजपा का है, चारों विधायक भाजपा के हैं और आने वाले समय में रायपुर का महापौर भी भाजपा का होगा - बृजमोहन अग्रवाल
-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निवृतमान जिला अध्यक्ष जयंतीभाई पटेल ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति में श्री ठाकुर को पद भार सौंपा। 
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पदभार कार्यक्रम में कहा कि भाजपा सेवा करने वाली पार्टी है जो जनता के समस्याओं को दूर करने वाली पार्टी है। लगातार जनता के बीच जाकर उनके हर सुख-दुख में शामिल होने वाली पार्टी है। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि अब आपको लोगों की समस्याओं के समाधान करने की दिशा में कार्य करना है। सीने में आग रखकर सभी कार्यकर्ताओं के समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि रायपुर में सांसद भाजपा का है, चारों विधायक भाजपा के हैं और आने वाले समय में रमेश ठाकुर के नेतृत्व में रायपुर का महापौर भी भाजपा का होगा और सभी पार्षद भी भाजपा के होंगे। उन्होंने रमेश ठाकुर को जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देता हुए कहा कि अब रायपुर शहर जिले की बागडोर आपके हाथों में है और कमल फूल का झंडा हमेशा रायपुर में ऊंचा रखना है।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने अपने पदभार ग्रहण करने पर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि वह सभी नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह रायपुर शहर में भाजपा की मजबूती के लिए कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे। सभी मोर्चा-प्रकोष्ठ के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे।
एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में अपराह्न हुए कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सभांग प्रभारी सौरभ सिंह, जिला प्रभारी खूबचंद पारख, विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, दीपक म्हस्के, अमित साहू, नलिनीश ठोकने,  पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी, नंदे साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने, छगनलाल मूंदड़ा, राजीव कुमार अग्रवाल अकबर अली सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में शरीक हुए।
पदभार ग्रहण से पूर्व इस मौके को यादगार बनाते हुए भाजयुमो ने रायपुर शहर में स्वागत रैली भी निकाली, जिसमें शहर के विभिन्न चौक-चौराहों, मुहल्लों में श्री ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। रैली में भाजयुमो कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य करते, नारे लगाते चल रहे थे। जगह-जगह पटाके फोड़कर और आतिशबाजी करके कार्यकर्ता अपने उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा रायपुर (शहर) जिला अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने एकात्म परिसर पहुँचने पर रायपुर शहर जिला की सभी मंडल इकाइयों व विधानसभा क्षेत्रों से पहुँचे कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर का बेहद उत्साह के साथ जोशीला स्वागत किया। एकात्म परिसर में आहूत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ श्री ठाकुर का स्वागत किया और जमकर आतिशबाजी करके होली-दीवाली का वातावरण प्रस्तुत किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english