ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुआ रेडक्रास सोसायटी के प्रबंध समिति का गठन

-चेयरमैन चुने गए श्री राजू शर्मा, राज्य प्रतिनिधि बने डाॅ. ए फरिश्ता
 रायपुर । कलेक्टर एवं रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित जिला रेडक्रॉस सोसायटी की सामान्य सभा बैठक में 20 सदस्यीय प्रबंध समिति का गठन किया गया। बैठक में प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए मतदान किया गया। इस चुनाव में जिला पंचायत के सभापति श्री राजू शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी श्री सत्यनारायण पांडे को दो मतों से हराकर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन के पद पर विजय प्राप्त की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. प्रीति नारायण ने श्रीमती मनी मुक्ता पाटील को 8 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रीमती पल्लवी पांडे ने मोहन सिंह छावड़ा को 8 मतों से पराजित किया। राज्य प्रतिनिधि के पद के लिए डॉ. ए फरिश्ता ने श्री अवघड राजेश बाबा को 16 मतों से हराया। चुनाव परिणाम के बाद सभी विजयी प्रत्याशियों और प्रबंधन समिति के सदस्यों को कलेक्टर ने शपथ दिलाई। प्रबंध समिति के चयन के लिए कुल 51 मत पड़े, जिनमें से एक मत कारणवश निरस्त किया गया। इस चुनाव में 29 सदस्य प्रबंध समिति के लिए दावेदार थे, जिनमें से 20 को चुना गया। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने इस अवसर पर विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रबंध समिति के सदस्य सोसाइटी के विस्तार के लिए योजना बनाएं और हर सदस्य को कम से कम 10 लोगों को आजीवन सदस्यता दिलाने का कार्य करें। इसके अलावा संरक्षक सदस्य बनाने की दिशा में भी प्रयास करें। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप सहित सोसाइटी के सदस्य मौजूद थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english