ब्रेकिंग न्यूज़

अपर आयुक्त ने कुष्ट बस्ती में निर्माणाधीन आवासों एवं नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर कार्य की प्रगति देखी

  

0 कार्यो को समय सीमा में गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के दिये निर्देष 0     
        रायपुर /नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देष पर नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने अधीक्षण अभियंता श्री राजेष राठौर, जोन 3 जोन कमिष्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुषील मोडेस्टस, सहायक अभियंता श्री अंषुल शर्मा, उपअभियंता श्री नरेष साहू की उपस्थिति में पंडरी कुष्ट बस्ती में नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन 4 ब्लाॅक के 64 आवासो के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया । इसके साथ ही राजातालाब में नूरानी चैक में लगाये जा रहे पेवर के कार्य का निरीक्षण किया। 
       अपर आयुक्त ने जोन कमिष्नर, कार्यपालन अभियंता को निरीक्षण के दौरान कुष्ट बस्ती के निर्माणाधीन आवासों के कार्यो में तेजी लाकर समय सीमा के भीतर गुणवत्ता सहित सभी 64 आवासो का निर्माण और विकास कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देष दिये । साथ ही वहां गंदे पानी के सुगम निकास का समुचित प्रबंधन देने विषेष ध्यान दिये जाने निर्देषित किया गया। 
      अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय ने नूरानी चैक राजातालाब में लगाये जा रहे पेवर के कार्य में गुणवत्ता सुधार के संबंध में आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देष दिये। अपर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देषित किया कि पेवर बनाने के कार्य में ढाल का विषेष ध्यान रखा जाये। ताकि पेवर बनाने के बाद पानी किसी भी हालत में सडक पर ना ठहरे और नाली के माध्यम से पानी सुगमता से निकल जाये। इस बात का विषेष ध्यान रखने के निर्देष दिये गये है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english