ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम रायपुर द्वारा कबीर नगर और कचना में पर्यावरणीय विकास कार्य

रायपुर/ नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत कॉर्पोरेट पर्यावरण उत्तरदायित्व (सीईआर ) के तहत कबीर नगर और कचना जीएडी कॉलोनी में हरित विकास और उन्नयन कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। यह कार्य गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जो अगले पांच वर्षों तक संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगा.
=गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन का योगदान=
गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन कबीर नगर ईको पार्क और कचना जीएडी कॉलोनी में मियावाकी पार्क का निर्माण कर रहा है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य रायपुर को हरित और स्वच्छ शहर बनाना है।
=कबीर नगर ईको पार्क=
यह  ईको पार्क पर्यावरण संरक्षण और जनता को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है.
यह पार्क हरियाली को बढ़ावा देने के साथ मनोरंजन और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होगा.
बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह एक सुरक्षित और आनंददायक स्थान होगा.
=कचना जीएडी कॉलोनी मियावाकी पार्क=
मियावाकी तकनीक का उपयोग कर इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है.
यह तकनीक सीमित क्षेत्र में अधिक पौधरोपण का समर्थन करती है और कार्बन उत्सर्जन को कम करती है.
पार्क क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
:नारायणा हॉस्पिटल का सहयोग:
नगर 'पालिकनिगम रायपुर ने नारायणा हॉस्पिटल के साथ साझेदारी कर रायपुरा और साइंस कॉलेज ग्राउंड में निम्नलिखित परियोजनाओं को स्वीकृति दी है:-
1. =रायपुरा ईको पार्क=
7  एकड़ भूमि पर 4.5 करोड़ रूपये की लागत से एक भव्य ईको पार्क का निर्माण किया जाएगा.
परियोजना का विस्तृत विवरण राज्य पर्यावरण बोर्ड की स्वीकृति के बाद प्रस्तुत किया जाएगा.
2. =साइंस कॉलेज ग्राउंड पर बायो-टॉयलेट=
स्मार्ट टॉयलेट के पास 2 करोड़ रूपये की लागत से बायो-टॉयलेट का निर्माण होगा.
इसका संचालन और रखरखाव अगले पांच वर्षों तक किया जाएगा.
=नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए बहुआयामी प्रयास=
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गनिर्देशन में राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के लोककल्याणकारी दिशा- निर्देश अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशन में राजधानी शहर क्षेत्र में नगर पालिक निगम रायपुर के विकास कार्यों के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा द्वारा रायपुर जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में लगातार  बहुआयामी जनहितेषी पहल की जा रही हैं.
नगर निगम रायपुर की टीम परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रख रही है और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है.
यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों.
नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा है कि 
"हमारी प्राथमिकता है कि सभी परियोजनाएं तय समय और बजट में पूरी हों। रायपुर जिला कलेक्टर एवं रायपुर नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में हर परियोजना की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि शहर के विकास कार्य जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से निरन्तरता से जारी रहें."
:आम जनता को लाभ और भविष्य की योजनाएं:
इन पर्यावरणीय परियोजनाओं से रायपुर की जनता को स्वच्छ, हरित और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी.
निगम अन्य एजेंसियों और संस्थानों से भी संपर्क कर और अधिक ईको पार्क और पर्यावरणीय विकास कार्यों की योजना बना रहा है.
गिन्नी देवी गोयल फाउंडेशन और नारायणा हॉस्पिटल का यह योगदान रायपुर को एक हरित, स्वच्छ और उन्नत शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english