एक्टर सैफ अली खान पर हमले का संदिग्ध दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से पकड़ाया
दुर्ग । अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को रेलवे पुलिस फोर्स दुर्ग के द्वारा शनिवार को रेलवे स्टेशन दुर्ग पर ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से दोपहर 1:30 बजे के करीब पकड़ा गया है। हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध के बारे में आरपीएफ दुर्ग प्रभारी संजीव सिन्हा ने कहा, "हमें मुंबई पुलिस से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा है। उन्होंने उसका फोटो और टावर लोकेशन साझा किया। उस आधार पर, हमने जनरल कोच की जांच की और उसे ढूंढ लिया। मुंबई पुलिस के अधिकारियों से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया गया और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की गई। उसे हिरासत में लिया गया है। संदिग्ध से आगे की पूछताछ मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी। "










.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment