ब्रेकिंग न्यूज़

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में कलेक्टर ने प्रेसवार्ता ली

दुर्ग/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 अंतर्गत चुनाव तैयारियों के संबंध में प्रेसवार्ता में मीडिया को अवगत कराया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सहायक कलेक्टर श्री एम. भार्गव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र और एएसपी श्री अभिषेक झा भी मौजूद थे।  
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने बताया कि नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत नामांकन प्रारंभ की तिथि 22 जनवरी 2025, नामांकन की अतिम तिथि 28 जनवरी 2025, नामांकन की जांच 29 जनवरी 2025, नाम वापसी की तिथि 31 जनवरी 2025, मतदान दिवस की तिथि 11 फरवरी 2025 और परिणाम की तिथि 15 फरवरी 2025 को निर्धारित है।
इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत नामांकन प्रारंभ तिथि 27 जनवरी 2025, नामांकन की अंतिम तिथि 03 फरवरी 2025, नामांकन की जांच 04 फरवरी 2025, नाम वापसी 06 फरवरी 2025, मतदान दिवस की तिथि दुर्ग में 17 फरवरी, पाटन में 20 फरवरी और धमधा में 23 फरवरी 2025 को, खंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना (यदि आवश्यक हो) दुर्ग में 18 फरवरी, पाटन में 21 फरवरी और धमधा में 24 फरवरी 2025 को निर्धारित है। समय एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु पंच/सरपंच/जनपद सदस्य के लिए दुर्ग में 19 फरवरी को और जिला सदस्य के लिए 20 फरवरी 2025 को निर्धारित है। पाटन में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य के लिए 22 फरवरी को और जिला सदस्य के लिए 23 फरवरी 2025 को निर्धारित है। धमधा में पंच/सरपंच/जनपद सदस्य एवं जिला सदस्य के लिए 25 फरवरी को निर्धारित की गई है।
नगर पालिका निर्वाचन के अंतर्गत मतदाताओं की संख्यात्मक जानकारी- नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में 60 वार्डों के 237955 मतदाता, नगर पालिक निगम भिलाई के 02 वार्ड में मतदाता 11348, नगर पालिक निगम रिसाली के एक वार्ड में 2196 मतदाता, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के एक वार्ड में मतदाता 2316, नगर पालिका परिषद अहिवारा के 15 वार्डों में कुल मतदाता 16562, नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर के 18 वार्डों में मतदाता 12575, नगर पालिका परिषद कुम्हारी के 24 वार्डों में मतदाता 31304, नगर पंचायत धमधा के 15 वार्डों में 8027, धमधा के 15 वार्डों में 8544 और नगर पंचायत उतई के 15 वार्डों में 8116 मतदाता शामिल है। इसी प्रकार दुर्ग जिले के त्रिस्तरीय पंचायत की संख्यात्मक जानकारी- दुर्ग जनपद क्षेत्र में 73 पंचायतों में 162831, पाटन क्षेत्र में 108 ग्राम पंचायतों में 166149 और धमधा क्षेत्र के 119 ग्राम पंचायतों में 167733 मतदाता शामिल है।
नगर पालिक निर्वाचन वार्ड एवं मतदान केन्द्रों की जानकारी - आम निर्वाचन नगर पालिक निगम दुर्ग में 265 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम भिलाई में 15 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम रिसाली में 03 मतदान केन्द्र, उप निर्वाचन नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा में 03 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद अहिवारा 18 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 37 मतदान केन्द्र, आम निर्वाचन नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर 18, आम निर्वाचन नगर पंचायत धमधा में 15, पाटन में 15 और उतई में 15 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतदान केन्द्र जनपद पंचायत दुर्ग में 257 मतदान केन्द्र, पाटन में 294 और धमधा में 308 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।    
नगरीय निकाय अंतर्गत निक्षेप राशि नगर पालिक निगम पार्षद 20 हजार रूपए, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के लिए 15 हजार रूपए और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 10 हजार रूपए निक्षेप राशि शामिल है। इसी प्रकार नगर पालिक निगम पार्षद के लिए 5 हजार रूपए, नगर पालिका परिषद पार्षद 3 हजार रूपए और नगर पंचायत पार्षद के लिए एक हजार रूपए निक्षेप राशि शामिल है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा महिला वर्ग के आवदेकों के लिए निर्धारित निक्षेप राशि में 50 प्रतिशत की छूट आयोग द्वारा प्रदान की गई है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english