ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने की नगर निगम के कामकाज की समीक्षा

शहर को साफ सुथरा बनाने अभियान चलाने  दिए निर्देश
बिलासपुर
/कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने नगर निगम के कामकाज की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। निगम क्षेत्र में कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों सहित अन्य कर्मचारियों का वेतन हर हाल में महीने की पांच तारीख तक अनिवार्य रूप से भुगतान करने कहा। जोन कमिशनर को सबेरे 6 से 9 बजे तब शहर में सफाई कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, उपायुक्त श्री खजांची कुमार, सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और जोन कमिश्नर मौजूद थे।
जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम अंतर्गत संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से गहन समीक्षा की। उन्होंने निदान के तहत् मिलने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। लोगों की समस्याओं का निराकण कर उन्हें की गई कार्यवाही से अवगत् कराने भी कहा। मूलभूत सुविधाओं के लिए लोगों को भटकना ना पड़े, इसी प्रकार राशन कार्ड के लिए भी लोग ना भटके। कलेक्टर ने पूरे शहर में मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग प्रभावी तरीके से करने के निर्देश दिए। उन्होंने नालों की साफ-सफाई नियमित करवाने कहा। मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहा मूलभूत सुविधांए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम भी सुचारु रूप से करने कहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english