राडा ऑटो एक्सपो में यारी बैंड की शानदार प्रस्तुति
- गायक सत्यम निगम और योगेश साहू को मिली भरपूर सराहना
-बॉलीवुड के साथ छत्तीसगढ़ी गीतों पर झूमे दर्शक
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राडा ऑटो एक्सपो में लोगों की काफी भीड़ रोजाना उमड़ रही है। यहां पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए 22 जनवरी को शानदार संगीत संध्या का आयोजन किया गया जिसमें यारी बैंड ने समां बांध दिया।
यारी बैंड के लीड वोकलिस्ट सत्यम निगम और योगेश साहू ने शानदार प्रस्तुति दी। लोगों ने उनकी गायकी की भरपूर सराहना की। .उन्होंने बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंग , आतिफ असलम , दर्शन रावल के गानों के साथ अनेक लोकप्रिय हिन्दी गाने गाए। साथ ही छत्तीसगढ़ी गीत छुनुर छुनुर पैरी बाजे को प्रस्तुत किया जिसे दर्शकों ने बहुत सराहा। यारी बैंड में वायलिन पर कार्तिक भारद्वाज , गिटार में मार्टिन फाया, प्यानो में हर्ष मेश्राम और ड्रम में दिवेश कुकरेजा ने बखूबी साथ निभाया। यारी बैंड को एक्सपो में अपनी प्रस्तुति देने के लिए अक्षय ठाकुर की भूमिका रही। कार्यक्रम समापन के उपरांत श्रोताओं ने कलाकारों से उनके ऑटोग्राफ भी लिए और उनका उत्साहवर्धन किया।




.jpg)


.jpg)



.jpg)
.jpg)
Leave A Comment