ब्रेकिंग न्यूज़

मार्च-पास्ट, पदक अलंकरण सहित हुई फुल ड्रेस फायनल रिहर्सल

गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी
रायपुर/ राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज सुबह पुलिस परेड ग्राउण्ड में फूल डेªस फायनल रिहर्सल हुई। इस अवसर पर डीजीपी श्री अशोक जुनेजा, कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अबिनाश मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के साथ संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 
इस बार 17 सुरक्षा बल की टुकड़ी परेड में शामिल होंगी। इसमें सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, तेलंगाना पुलिस, नगर सेना पुलिस एवं महिला, एनसीसी गर्ल्स एवं बॉय्ाज, घुड़सवार बल, बैंण्ड प्लाटून पुलिस और महिला बैग पाईपर बैंड दस्ता शामिल हैं। तेलंगाना पुलिस का प्लाटून विशेष रूप से शामिल हैं। सम्पूर्ण परेड आयोजन के प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा हैं। इसके सहायतार्थ उप पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुजूर (आई.पी.एस.) एवं सेनानी श्री प्रफुल्ल ठाकुर (आई.पी.एस.) होंगे। 
 
रिहर्सल में आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ पदक अलंकरण समारोह और अन्य कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को परखा गया। राज्यपाल के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी श्री गिरीश कोरी रिहर्सल में राज्यपाल की भूमिका निभाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान निर्धारित मिनट टू मिनट कार्यक्रम के अनुसार समारोह की गतिविधियां संचालित की गई। आकर्षक परेड के साथ सशस्त्र बलों की टुकड़ियो द्वारा रिहर्सल में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। 
रिहर्सल में परेड कमाण्डर श्री हर्षित मेहर परीवाक्षाधीन आईपीएस के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 17 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर गणतंत्र के महोत्सव में मार्च-पास्ट किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का की अभ्यास प्रस्तुति दी गई।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english