ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

 
कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा
सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता के हित में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा
बालोद/राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हम सभी शासकीय सेवकों को शासकीय सेवा में रहते हुए समाज सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को क्रियान्वित करने का बेहतर अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आम जनता के हित में अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने को कहा। जिससे कि बालोद जिला पूरे देश एवं छत्तीसगढ़ राज्य में उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए मिसाल कायम कर सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री चन्द्रकांत कौशिक ने राष्ट्र के नवनिर्माण में देश के प्रत्येक नागरिकों के साथ-साथ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों एवं दायित्वों के संबंध में प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी गणतंत्र दिवस के संबंध में अपना विचार व्यक्त किया। इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी श्री चन्द्रेश ठाकुर, जिला कोषालय अधिकारी श्री एमएस भारद्वाज, जिला खनिज अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english