ब्रेकिंग न्यूज़

जिला मुख्यालय बालोद में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

 दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी

बालोद/जिला मुख्यालय बालोद में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष, उल्लास तथा भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने सुबह 09 बजे स्व.सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कलेटक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत के साथ परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन भी किया। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री ललित चन्द्राकर ने शांति के प्रतीक श्वेत कपोत और हर्षोल्लास के प्रतीक रंगबिरंगे गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। इस अवसर पर विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री श्याम लाल नवरत्न, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संजय कुमार सोनी के अलावा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, वनमण्डलाधिकारी श्री बीएस सरोटे, अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं श्री अशोक जोशी, एसडीएम श्री सुरेश साहू सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
समारोह में स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा परेड में शामिल सशस्त्र बल, पुलिस बल के जवानों तथा स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं हर्षफायर, राष्ट्रपति की जय का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री ललित चन्द्राकर ने जिले के शहीद जवानों के परिजनों को शाॅल और श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तर पर कर्तव्यों का श्रेष्ठ निर्वहन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और झांकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत परेड सीनियर मंे 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल धनोरा को प्रथम स्थान एवं 21वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल करकाभाट को द्वितीय स्थान तथा जिला पुलिस बल पुरूष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जुनियर के अंतर्गत रेडक्रास शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद को प्रथम स्थान, रोवर्स स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान एवं एनसीसी ब्लेज एकेडमी बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी तरह शासन की योजनाओं को प्रदर्शित करने हेतु निकाली गई झाँकी के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्रथम स्थान, महिला एवं बाल विकास विभाग को द्वितीय स्थान एवं वन विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृखंला में ब्लेज एकेडमी बालोद को प्रथम स्थान, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद को द्वितीय स्थान एवं कृष्णा किंडर गार्डन बालोद को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english