रायपुर से मीनल चौबे, दुर्ग में अलका बाघमार, बिलासपुर से पूजा विधानी भाजपा की मेयर कैंडिडेट
-10 निगम, 47 नगर पालिका के लिए भाजपा की लिस्ट जारी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के दस नगर निगमों के लिए महापौर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इनमें पांच महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। रायपुर से भाजपा ने निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को अपना प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, दुर्ग में अलका बाघमार, बिलासपुर में पूजा विधानी, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, अंबिकापुर से मंजूषा भगत, जगदलपुर से संजय पांडेय, धमतरी से जगदीश रामू रोहरा, रायगढ़ से जीवर्धन चौहान, कोरबा से संजू देवी राजपूत और चिरमिरी से रामनरेश राय को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
वहीं, भाजपा ने सैंतालीस नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। ये सभी नाम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने जारी किए हैं।
देखें पूरी लिस्ट









.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment