ब्रेकिंग न्यूज़

टीम प्रहरी ने तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव को अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया

-लगभग 20 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमण                                                                            

 रायपुर । आज  लगातार चौथे दिन रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रायपुर नगर पालिक निगम और जिला पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग द्वारा संयुक्त अभियान राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम  क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मुख्य मार्गो एवं बाजार क्षेत्रों में जनहित में जनसुविधा हेतु नागरिकों को सुगम आवागमन उपलब्ध करवाने, शिक्षण संस्थाओं के पास नशे के सामानों का विक्रय किये जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने एवं कतिपय असामाजिक गतिविधियों पर नगर हित में प्रक्रिया के अंतर्गत नियमानुकूल कड़ाई के साथ कारगर अंकुश लगाने को दृष्टिगत रखकर अभियान जारी रखा गया है . आज इस क्रम में जनहित में जनसुविधा हेतु नगर वासियों को सुगम यातायात देने अभियान लगातार चौथे दिन डीएसपी श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस , सहायक अभियंता श्री नरेश साहू , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, जोन 3 नगर निवेश विभाग उप अभियंता श्री अक्षय भारद्वाज, श्री रंजीत बारवा सहित नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोन 3 नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित  कर्मचारियों की उपस्थिति में चलाया गया. राजधानी शहर रायपुर में तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र  को अभियान चलाकर नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश विभाग के उड़न दस्ता की टीम और नगर निगम जोन 3 नगर निवेश विभाग की टीम ने रायपुर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस प्रशासन एवं यातायात विभाग के सहयोग से अतिक्रमण से मुक्त करवाया. इस दौरान लगभग 20  से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव क्षेत्र से हटाए गए और नागरिकों को सुगम यातायात सुगम देने हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए राहत दिलवाई गयी. टीम प्रहरी का जनहितकारी अभियान जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से नागरिकों को सुगम यातायात उपलब्ध करवाने आगे भी सतत जारी रहेगा.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english