ब्रेकिंग न्यूज़

 लगातार मोदी की गारंटी को तेजी से पूरा करने के कारण भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का वातावरण

 रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को जनता-जनार्दन का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है और भाजपा ऐतिहासिक जीत के साथ निकायों के माध्यम से जन समस्याओं का निवारण कर आम जन को मूलभूत सुविधाएँ मुहैया कराने तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। श्री नेताम व श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लगातार मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने के कारण प्रदेश में भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का वातावरण बना है।
15 वर्षों से लगातार काबिज रही कांग्रेस ने निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे वह अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके : नेताम
प्रदेश के कृषि मंत्री श्री नेताम ने कहा कि राजधानी के नगर निगम में कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से लगातार काबिज रही लेकिन निगम क्षेत्र में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे कांग्रेस अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सके।   निगम क्षेत्र के वार्डों में सड़क, बिजली, पानी की मूलभूत सुविधाओं के लिए कांग्रेस ने एक धेला तक खर्च नहीं किया। श्री नेताम ने कहा कि 15 वर्षों तक रायपुर नगर निगम पर हुकूमत चलाने वाली कांग्रेस को आगामी निकाय चुनाव में माकूल जवाब देने के लिए जनता-जनार्दन ने कमर कस ली है।
टिकटों की खरीदी-बिक्री, अंतिम समय में प्रत्याशी बदले जाने पर कटाक्ष कर बृजमोहन ने कहा : हाँफती हुई कांग्रेस हताशा के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है
भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने   कहा कि भाजपा सुविचारित रणनीति बनाकर निकाय चुनावों को पूरी गंभीरता से ले रही है, समय पर पूरे प्रदेश में सबसे पहले भाजपा ने प्रत्याशी चयन की समूची प्रक्रिया का पालन कर नपं-नपा अध्यक्ष, महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की सूची घोषित की और अपने काम, अपनी उपलब्धियों और प्रामाणिकता के साथ जनता के बीच जा रही है। यह चुनाव हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं को नेतृत्वकर्ता बनाने का चुनाव है। श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत अर्जित करेगी और कांग्रेस के भ्रष्टाचार व कुशासन से रायपुर निगम क्षेत्र की जनता को मुक्ति दिलाएगी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english