ब्रेकिंग न्यूज़

 चुनाव डयूटी से पूर्व निगम के अधिकारी/कर्मचारियों का  स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया

 भिलाईनगर। नगरीय निकाय, नगर पंचायत एवं नगर परिषद चुनाव होना है। नगर निगम भिलाई के अधिकारियो एवं कर्मचारियों की निर्वाचन करवाने के लिए डयूटी लगायी जा रही है। निर्वाचन करवाने, निर्वाचन सामग्री, सामान वितरण करने, सामान वापस करनवाने, मतगणना करवाने, मतगणना के बाद मत पेटियो को वापस जमा करने, निर्वाचन दल को मतदान केन्द्र तक छोड़ने एवं वापस लाने आदि के लिए सेवा लिया जाना है।
          आज 210 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियो का पूरा हेल्थ चेकप करवाया गया। बी.पी., सुगर, आदि का जांच सर्दी खासी, पेट दर्द आदि पूरा चेकप किया गया। दवा वितरण भी किया गया। प्रमुख रूप से आज निगम में 2 मोबाईल मेडिकट यूनिट की बस लगाई गई थी। जिसमें 210 अधिकारी, कर्मचारियो ने अपना ईलाज करवाया, 124 का लैब टेस्ट हुआ, 113 को दवा वितरण किया गया। महिला कर्मचारी 142, पुरूष कर्मचारी 68 लोगों का स्वास्थ्य चेकप कर दवा वितरण किया गया। 
      आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं अपना बी.पी., सुगर, खून की जांच करवाये। इसके साथ ही अधिकारी/कर्मचारी, सफाई कर्मी, मजदूर आदि सब जांच करवाये। बहुत से कर्मचारी पहली बार सब कुछ जांच करवाये। उन्हे पता ही नहीं है कि उनको भी तकलीफ हो रहा है। इलाज से ठीक हो जायेगा, कुछ डर रहे थे कि बीमारी पता चल जायेगा।
        सब की मांग थी कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक माह गाड़ी बुलवाकर मजूदरो, स्वास्थ्य कर्मियो एवं कर्मचारियो के स्वास्थ्य की जांच हो। जिससे सब स्वस्थ रहे और अच्छे से निगम हित में अपना कार्य कर सकें।
                                   

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english