ब्रेकिंग न्यूज़

 रायगढ़ जिले में कुक्कुट पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि

 रायगढ़,।  रायगढ़ जिले में कुक्कुट पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, चक्रधर नगर में शुक्रवार रात 10.30 बजे बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट के शव के नमूनों में ‘एच5एन1' (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी कार्तिकेय गोयल ने राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। रात 11 से 12.30 बजे तक पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस परिस्थिति से निपटने की पूरी रणनीति बनाते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कुक्कुट पालन केन्द्र की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत कुक्कुट पालन केन्द्र की करीब पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। जिससे सूर्योदय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले। उन्होंने बताया कि नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के दल ने पूरी रात संयुक्त अभियान चलाकर संक्रामक रोग प्रोटोकॉल के तहत कुक्कुट पालन केन्द्र के सभी मुर्गी, चूजे, अंडे और कुक्कुट आहार को नष्ट किया और मुर्गों तथा चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि कुक्कुट पालन केन्द्र में पूरे सुरक्षात्मक उपायों के साथ जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की परत बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया तथा ऊपर से फिर नमक और चूने की परत डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में एक किलोमीटर 'इन्फेक्टेड जोन' में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। कुक्कुट पक्षियों, अण्डों और कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया जायेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पृथक से मुआवजा दिया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english