ब्रेकिंग न्यूज़

झिल्ली पन्नी प्लास्टिक बेचने वाले व्यापारियों पर चालानी कार्रवाई

भिलाई/ छत्तीसगढ़ शासन शासन के आदेश अनुसार आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार आज  स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,जोन राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन की उपस्थिति में पावर हाउस सर्कुलर मार्केट,फल मार्केट, में 35 दुकानों का निरीक्षण किया गया।  यह जानकारी होते हुए भी सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर प्रतिबंधत्मक फिर भी बेचने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही किया गया। जिसमें(1) पॉपुलर प्लास्टिक ₹10000,
(2) बाबा प्लास्टिक ₹10000,
(3) कृष्ण ट्रेडर्स ₹1000 एवं डिस्पोजल सामग्री जप्ति ,
(4) बिहार होटल ₹500,
(5) राजू समोसा ₹500, (6)छत्तीसगढ़ क्लॉथ ₹500 ,
 होटल दुकान में गंदगी के संबंध में ₹500 पतंग दुकान, चायनीज मांजा दुकान पर कार्यवाही करते हुए पावर हाउस  मार्केट से कूल 27,500 रुपए  चालानी कार्यवाही किया गया। नगर निगम भिलाई द्वारा प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान चलाया गया है इसमें सब के सहयोग की आवश्यकता है विशेष करके व्यापारी एवं ग्राहक अपने घर से झोला लेकर चलें। आयुक्त पाण्डेय नागरिकों से अपील किया है की इंदौर शहर सफाई में नंबर वन है तो उसमें वहां के स्थानीय निवासियों का बहुत बड़ा योगदान है। हम सब मिलकर के ही स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई बना सकते हैं। जो व्यापारी नहीं मानेंगे इसके बाद नगर पालिका निगम अधिनियम के अंतर्गत उनका गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करके,  fir  दर्ज  किया जाएगा। कानूनी कार्रवाई होगी इसके जिम्मेदार व्यापारी होंगे। कार्रवाई के दौरान  जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा,  वीरेंद्र बंजारे,   हेमंत माझी,   स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह, अतुल यादव, सी एम यादव सुरेश पटेल ,हेमकुमार,  राहुल राजपूत,नरेंद्र भारती आदि उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english