ट्रक और कार की टक्कर, बलरामपुर जिले के प्रधान आरक्षक समेत छह की मौत
अंबिकापुर। रविवार की देर शाम यूपी के हाथीनाला रानीताली में हुए भीषण हादसे में बलरामपुर जिले के छह लोगों की मौत हो गई है। मरने वाली में एक प्रधान आरक्षक व उनके परिवार के लोग शामिल है। प्रधान आरक्षक अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे रहे थे और इसी दौरान ट्रेलर ने कार को बुरी तरह से कुचल दिया। फिलहाल पुलिस विभाग द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्रेटा कार क्रमांक सीजी 15 ईबी 4141 से प्रयागराज जा रहे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हाथीनाला रानीताली में पुराने पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान पैदल चल रहा राहगीर और दूसरे ट्रक का चालक भी चपेट में आ गया। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह से कुचल गया और वाहन सवार लोग दब गए। इस घटना में अब तक छह लोगों की मौत की बात कही जा रही है जबकि महिलाओं समेत तीन लोग घायल है। मृतकों में प्रधान आरक्षक रवि मिश्रा सहित अन्य शामिल हैं लेकिन अन्य मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं घटना में मृतक प्रधान आरक्षक की पत्नी व अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को चोपन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.jpeg)
.jpeg)







.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment