ब्रेकिंग न्यूज़

 बसंत ऋतु के अवसर पर नगर निगम भिलाई में पौधा रोपण किया गया

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के राशि उद्यान में बसंत ऋतु गुप्त नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर पौधादरोपण किया गया। पौधा रोपण का उददेश्य है कि प्रकृति को हरा-भरा एवं सुन्दर बनाना। लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ना।
           आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी द्वारा स्थानीय नागरिको की उपस्थिति में पौधा रोपण किया गया। आयुक्त पाण्डेय ने कहा आज के दिन वृक्षारोपण का विशेष महत्व है। प्रकृति से हमे सब कुछ मिलता है, हमे बस इतना ध्यान देना है, जो पौधा लगा रहे है, उसको बराबर पानी मिले। इससे बहुत संतुष्टि मिलती है, नगर निगम भिलाई द्वारा लगाए हुए वृक्षों को सहेजने, पानी देने, साफ-सुथरा करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी नागरिको से अपील की जाती है, कि जो भी वृक्ष उनके धर के सामने लगे है। उसका स्वयं देख-देख करें, पानी देवें। चाहे वो स्वयं करे और अपने नाम की पटटीका भी लगवा सकते है। हर परिवार पांच पेड़ की जिम्मेदारी अगर ले लेगा, तो नगर हरा-भरा एवं सुन्दर हो जाएगा। जो भी नागरिक पेड़ लगाना चाहते है, नगर निगम के उद्यान विभाग में आकर अपने नाम से अपने जन्मदिन के अवसर पर, शादी सालगिरह के अवसर पर, अपने बच्चो के जन्म दिन पर वृक्षारोपण कर सकते है। निगम उन्हे जगह उपलब्ध करा देगा, जिससे उनका उस पेड़ के प्रति अपनापन बना रहें। मनुष्य खुशहाल तभी रह सकता है, जब प्रकृति के साथ जुड़कर उससे प्रेम करेगा। 
         वृक्षारोपण के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, कार्यपालन अभियंता वीनिता वर्मा, अभियंता बसंत साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता तुलसी भमभवानी आदि उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english