ब्रेकिंग न्यूज़

 राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर

-मुख्य सचिव, डीजीपी से की मुलाकात
-नवा रायपुर आईआईएम, सिरपुर का किया भ्रमण
-महिला स्व-सहायता समूह से मुलाकात कर ली कार्यों की जानकारी
रायपुर / राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली की टीम 16 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल 6 दिवसीय छत्तीसगढ़ भ्रमण पर हैं। इस टीम के नोडल अधिकारी  संभागायुक्त श्री महादेव कावरे हैं। श्री कावरे के नेतृत्व में इस प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन से मुलाकात की। श्री जैन से प्रतिनिधिमंडल की छत्तीसगढ़ राज्य की कल्याणकारी योजना पर चर्चा हुई। साथ ही प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात डीजीपी से भी हुई और उनसे राज्य की कानून व्यवस्था, नक्सल उन्मूलन के लिए उठाए गए कदम, योजना तथा जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। 
इस प्रतिनिधि मंडल में अबू धाबी, मोरक्को आदि जैसे अन्य देशो के सशस्त्र बल अधिकारी भी शामिल है। इनके नाम सर्वश्री ब्रिगेडियर अमितोज सिंह, श्री संदीप कुमार मिश्रा, कमोडोर कार्तिक मूर्ति, कमोडोर पैनागोडेज चंदिमा मार्लिना एंटोन श्रीलंका, ब्रिगेडियर अनिरुद्ध सिंह कंवर, ग्रुप कैप्टन सुमित विश्वनाथ मेनन, ब्रिगेडियर कमलेश एम शेंडे, कर्नल मुस्तफा हमादौ मोरक्को, सुश्री मिनी श्री बिष्ट-टूर समन्वयक, कर्नल अब्दुल्लाही कोलो अली नाइजीरिया, एयर कमोडोर शेखर यादव, सुश्री ममता वर्मा, कर्नल बिजित राज रेग्मी नेपाल, ब्रिगेडियर गुरप्रीत सिंह मान, कर्नल स्टाफ हसन मोहम्मद हसन अल धुहुरी यूएई, ब्रिगेडियर रजनीश मोहन उपस्थित थे। 
इस प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी केें आईआईएम एवं नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के आईसीसीसी का भ्रमण किया गया। भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (डॉ) हरीन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक निदेशक प्रो. सरोज पाणी ने भा.प्र.सं. की शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रमुख रूप से प्रबंधन के एमबीए, ईएमबीए व अन्य व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही प्रबंधन की शिक्षा के इतिहास की भी जानकारी दिया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य नवा रायपुर अटल नगर में चल रहे बुनियादी ढाँचे के विकास को समझना था, जो एक ग्रीन फील्ड स्मार्ट सिटी है। इस दौरे के दौरान सूचना और संचार प्रौद्योगिकी आईसीटी के क्षेत्र में शहर की प्रगति पर भी प्रकाश डाला गया। साथ ही एकीकृत कमाण्ड एवं कंट्रोल सेंटर को शहर के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के रूप में प्रदर्शित कर बताया गया कि इसके माध्यम से शहर के सभी गतिविधियों का संचालन की निगरानी और नियंत्रण केंद्रीकृत तरीके से किया जा रहा है।
 इस प्रतिनिधि मंडल द्वारा महासमुन्द जिले के सिरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगॉव का भ्रमण किया गया। उन्होंने भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के श्रीलंका, मोरेक्को, नाईजेरिया, नेपाल, यूएई सहित देश के सदस्यीय अधिकारियों के दल ने पर्यटन स्थल सिरपुर में लक्ष्मण मंदिर, मूर्ति संग्रहालय, सुरंग टीला, तीवरदेव बौदध विहार, स्वास्तिक विहार का अवलोकन किया और सराहना की । सिरपुर भ्रमण के दौरान कलेक्टर विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर, आर्कियोलॉजिस्ट श्री प्रभात कुमार सिंह सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ राजेन्द्र राव मौजूद थे। सिरपुर भ्रमण पर पहुंचे रक्षा अधिकारी दल ने बिहान के महिला स्व-सहायता समूह से चर्चा की। इस दौरान स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताई कि अब महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर हो चुकी है। वही परिवार के पालन-पोषण में उनकी समान सहभागिता रहती है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english