ब्रेकिंग न्यूज़

जनता का मन भाजपा के संग नगर निगम में बहुमत से जीतेंगे :  मीनल चौबे

नगर निगम चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। मतदान के लिए एक हफ्ते का समय भी नहीं बचा और चुनाव प्रचार के लिए तो अब मात्र 4 ही दिन शेष हैं ऐसे में भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे रैली के माध्यम से लगातार जनसंपर्क कर जनता से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे की जनसंपर्क रैली के अलावा भी भाजपा के मोर्चों के पदाधिकारी टीम बना कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के साथ भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं जिसका जनता द्वारा अच्छा प्रतिसाद भी प्राप्त हो रहा है। बुधवार को मीनल चौबे ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत अटारी स्थित माता जी के मंदिर से पूजा अर्चना कर की तपश्चात श्रीमती चौबे और वीर सावरकर वॉर्ड से भाजपा के युवा पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय के साथ प्रचार रथ में सवार होकर जनसंपर्क रैली के लिए अटारी से होते हुए हीरापुर जरवाए होते हुए पूरे वॉर्ड का भ्रमण कर जनशीर्वाद मांगा इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनता , वॉर्ड के गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम उपस्थित था। रैली की अगवाई युवा मोर्चा के साथियों ने बाइक रैली से की उसके पश्चात प्रचार गाड़ी में सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रही थी। इस दौरान जगह जगह स्थानीय महिलाओं द्वारा मीनल चौबे और पार्षद प्रत्याशियों का आरती उतार कर एवं पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत रैली की अगवाई में कार्यकर्ताओं संग पश्चिम की जनता से महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतदान का आशीर्वाद मांगा अनेक स्थानों पर उन्हें शॉल श्रीफल और विभिन्न उपहार भी भेंट किए गए प्रभु श्रीराम जी की बड़ी पेंटिंग भी उन्हें उपहार स्वरूप प्राप्त हुई ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english