ब्रेकिंग न्यूज़

   कांग्रेस की विश्वनीयता पूरी तरह समाप्त- देवलाल ठाकुर

- कांग्रेस अध्यक्ष को पता ही नहीं था घोषणा पत्र  में कितने वादे किए है , 34 वादों को 36 बता गए दीपक बैज- देवलाल ठाकुर
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते समय बैज ने घोषणा पत्र में 36 वादे होने की बात कही थी जबकि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सिर्फ 34 वादे ही किए हैं। श्री  ठाकुर  ने कहा कि यह बड़े ही हैरत की बात है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष घोषणा पत्र की लॉन्चिंग कर रहे थे और उन्हें यह नहीं पता था कि घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कितने वादे किए हैं?
श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र किसी आम आदमी ने नहीं, बल्कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया था। इससे यह साफ पता चलता है कि अपने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस कतई गंभीर नहीं है। कांग्रेस के लोगों को यह पता ही नहीं है कि अपने घोषणा पत्र में वे क्या वादे कर रहे हैं? कितने वादे कर रहे हैं? घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र हमेशा ऐसा ही रहा है।
श्री ठाकुर ने कहा क िवर्ष 2018 में "सर- सर" बोलने का विश्व रिकॉर्ड कायम करके कांग्रेस के नेताओं ने जो घोषणा पत्र जारी किया था, उसका क्या हश्र हुआ, पूरा प्रदेश जानता है। उसमें भी 36 वादे थे जिसमें से कितने वादे पूरे हुए, इसे लेकर भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव समेत तमाम नेता-मंत्री अलग-अलग दावे करते रहे, लेकिन वादे एक भी पूरे नहीं किए गए। कई वादों से तो कांग्रेस की भूपेश सरकार मुकरने में जरा भी नहीं हिचकिचाई । श्री ठाकुर ने कहा कि 2019 में निकाय चुनाव में भी कांग्रेस घोषणा पत्र लेकर आई , लेकिन वह भी झूठ का पुलिंदा ही साबित हुआ ।
 श्री ठाकुर ने कहा कि जिस कांग्रेस में अपनी घोषणाओं और वादों की अहमियत ही नहीं है, वहां बैज 34 वादों को 36 बताकर झूठ परोस कर निकल जाते हैं! अब बैज यह साफ-साफ समझ लें कि जिस तरह 2018 के घोषणा पत्र से मुकरने की सजा 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता ने दी, उसी तरह 2019 के वादों को पूरा नहीं कर पाने की सजा आगामी निकाय चुनाव में कांग्रेस भोगने के लिए तैयार रहे। अभी जो घोषणा पत्र कांग्रेस ने जारी किया है उसकी विश्वसनीयता तो यूँ ही दाँव पर लग चुकी है। श्री ठाकुर ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने घोषणा करने के काबिल नहीं छोड़ा, वह कांग्रेस आखिर घोषणाएँ किसके लिए कर रही है? लेकिन इससे बड़ा मजाक क्या हो सकता है कि किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को ही यह नहीं पता कि उसके लॉन्च घोषणा पत्र में कितने वादे किए गए हैं? यह तो साफ-साफ तौर पर जन भावनाओं का मजाक उड़ाने जैसा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english