ब्रेकिंग न्यूज़

प्रभारी अपर आयुक्त ने निगम में अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं पूछीं

  सभी अधिकारी एवं कर्मचारी दिये गये निर्वाचन कार्य दायित्वों को अच्छी तरह निर्वहन करें 

रायपुर/रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रषासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आदेषानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाष मिश्रा के निर्देषानुसार नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने संयुक्त संचालक वित्त श्री दिनेष निर्मलकर, अधीक्षण अभियंता श्री संजय बागड़े की उपस्थिति में नगर निगम मुख्यालय भवन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा । कर्मचारियों ने प्रभारी अपर आयुक्त को अपनी समस्याओं से अवगत कराया । प्रभारी अपर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम रायपुर कर्मचारियों की समस्याओं का नियमानुकुल समय पर निदान करने का कार्य कर रहा है। 
       प्रभारी अपर आयुक्त श्रीमती कृष्णा खटीक ने अधिकारियों, कर्मचारियों को बताया कि उनके निजी एवं नगर निगम के वाहनों को पार्किंग में नगर निगम मुख्यालय में व्यवस्थित खडा करने सुविधा हेतु स्टीकर बनवाये गये है, जो नियमानुसार प्रक्रिया के तहत नगर निगम के मुख्यालय भवन के सभी विभागो में सोमवार 10 फरवरी 2025 को वितरित करने की कार्यवाही नगर निगम सामान्य प्रषासन विभाग के माध्यम से की जायेगी। तदुपरांत वाहनों में पार्किंग स्टीकर अनिवार्य रूप से लगाकर आना होगा । प्रभारी अपर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये गये आदेषानुसार कार्यालयीन दिवस में निगम कार्यालय में कर्तव्य पर प्रातः 10 बजे के पूर्व उपस्थित होने एवं संध्या 5ः30 बजे के उपरांत ही कार्यालय छोडने का निर्देष दिया। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार संबंधितों पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी । प्रभारी अपर आयुक्त ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि राज्य निवार्चन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के संबंध में दिये गये कार्यदायित्वो का पूरी तत्परता से निर्वहन करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english