ब्रेकिंग न्यूज़

निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा और डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी निगम जोन 9 के मतदान केन्द्रोँ में पहुंची एवं व्यवस्थाओं को देखा, दिए निर्देश

 रायपुर /रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा और डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी रायपुर  नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत दलदल सिवनी, मोवा, विजय नगर, लाभाण्डी स्कूल सहित सभी बड़े मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 9 के उप अभियंता श्री अतुल बंसल, सुश्री रूचि साहू की उपस्थिति में किया और सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायें छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिशा - निर्देश अनुरूप सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ तत्काल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए. आयुक्त ने निगम जोन 3 क्षेत्र के अंतर्गत सरदार प्रीतम सिंह सैनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला श्याम नगर, जे आर नायडू स्कूल, सचदेवा स्कूल मतदान केन्द्र सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इसी प्रकार निगम जोन 10 के तहत पुरैना स्कूल सहित अन्य मतदान केन्द्रोँ का अवलोकन करते हुए उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा एवं डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी ने  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग और रायपुर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ( स्थानीय निर्वाचन ) के दिशा - निर्देश अनुसार सभी मतदान केन्द्रोँ में आवश्यकतानुसार छाया की व्यवस्था करवाने, रेम्प बनवाने, वाल राइटिंग करवाने, सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था शौचालय की सफाई व्यवस्था और सभी मतदान केन्द्रोँ के सम्पूर्ण परिसरों में स्वच्छता कायम करने का कार्य करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english