ब्रेकिंग न्यूज़

 चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन ट्रॉफी के फाइनल में पारिजात ने जीता खिताब

टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी की पारिजात टीम ने श्री चतुर्भुज मेमोरियल फाउंडेशन क्रिकेट ट्रॉफी के फाइनल में डहलिया को करारी मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को ऑर्किड मैदान में खेले गए 16-16 ओवरों के फाइनल मैच में पारिजात ने छह विकेट से जीत दर्ज करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। डहलिया ने विरोधी टीम के सामने 149 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे पारिजात ने 11.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। पारिजात की ओर से युगल किशोर एवं होमन की सलामी जोड़ी ने 88 रनों की बौछार की, जिसमें युगल किशोर की 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 61 रनों की आतिशी पारी शामिल है। ओपी मिश्रा के संयोजन में हुई प्रतियोगिता के विजेताओं को फाउंडेशन के संस्थापक अरुण श्रीवास्तव तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष कुबेर देशमुख ने ट्राॅफी और पदक प्रदान किए।
 डहलिया टीम 149 रनों पर सिमटी 
टॉस जीतकर पारिजात ने पहले फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी डहलिया ने पारिजात को 149 रन बनाने की चुनौती दी। डहलिया की सलामी जोड़ी ठक्कर और आयुष ने 41 रनों की सधी हुई पारी खेली। ठक्कर ने 21 और आयुष ने 20 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर अपने विकेट गंवाए। रौनक के बिना खाता खुले आउट होने पर राजा ने 4 छक्कों और 5 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 52 रन बनाते हुए नाबाद पारी खेली। इस दौरान हरीश ने एक छोर संभालते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 24 रन जुटाए। पारिजात की ओर से आलोक ने दो विकेट तथा राजा और रौनक ने एक-एक विकेट चटकाए। डहलिया को 149 रनों पर समेटने के बाद पारिजात ने 11.1 ओवरों में ही लक्ष्य को भेद दिया। लक्ष्यभेदन में बल्ला ने गगनचुंबी चार छक्के लगाते हुए अपनी टीम के लिए 25 रन जुटाए, जबकि खेमलाल ने 16 रन बनाए। डहलिया के गेंदबाजों युगल और गजेंद्र ने दो-दो विकेट, जबकि बल्ला ने एक विकेट लेकर बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाया।
मोगरा व ऑर्किड में रोमांचक मुकाबला 
तीसरे स्थान के लिए 12-12 ओवरों के रोमांचक मुकाबले में मोगरा ने ऑर्किड को शिकस्त दी। मोगरा ने ऑर्किड के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा था। मोगरा की ओर से सुनील ने 56, दुष्यंत ने 36 और वेद प्रकाश ने 29 रनों की तूफानी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑर्किड की टीम 130 पर ही सिमट गई। 9 वें ओवर तक ऑर्किड विरोधी टीम पर हावी नजर आ रही थी, लेकिन अंतिम तीन ओवरों में विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया और परिणाम सर के बल उलट गया। इस मैच में ऑर्किड के तूफानी बल्लेबाज आकाश की 62 रनों की पारी भी काम न आई। मोगरा की ओर से गेंदबाजी की कमान संभालते हुए वेद प्रकाश ने तीन विकेट, अमलदास और दुष्यंत ने दो-दो विकेट लिए। जूनियर ग्रुप का एक अन्य मैच तालपुरी और डैजी के बीच खेला गया, जिसमें तालपुरी 14 रनों से जीती। इस मैच में तालपुरी ने विरोधी टीम को 104 रन बनाने की चुनौती दी थी, लेकिन डैजी 90 रन से आगे न बढ़ सकी। तालपुरी की ओर से खेलते हुए रोयान ने 47, जबकि श्रेयश 31 रन बनाए। उधर डैजी के हर्ष ने 28 और अथर्व ने 16 रन बनाए। तीनों मैचों में जोगाराव अंपायर, महेश विश्वकर्मा स्कोरर, डॉ अरुण साहू तथा अमित जैन ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english