ब्रेकिंग न्यूज़

 दलदल सिवनी ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई की गई

-   आज अवन्ति विहार ओवर हेड टैंक टैंक की सील्ट की सफाई सुबह नियमित जलापूर्ति पश्चात की जाएगी                                                                                                                                             

रायपुर - बुधवार को  रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा दलदल सिवनी के 3200 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियान पूर्वक करवाया गया. दलदल सिवनी ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात पानी टंकी की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई  हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. दलदल सिवनी के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.दिनांक 13  फरवरी 2025 गुरूवार को नगर निगम जल विभाग द्वारा अवन्ति विहार के 3200 किलो लीटर क्षमता वाले अवन्ति विहार ओवर हेड टैंक  की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english