सीईओ जिला पंचायत ने गांवों में मतदान केन्द्रों का लिया जायजा
बालोद/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज गुण्डरदेही विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत बनाए गए मतदान केन्द्रों के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अंतर्गत उन्हांेने गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदूर, अर्जुन्दा, अर्जुनी-टिकरी ग्राम पंचायत के विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुँचकर फर्निचर, बिजली, रैम्प, पंखा, शौचालय, मतदान केन्द्रों का दीवार लेखन, छांव एवं पानी की उपलब्धता आदि का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा ग्राम पंचायत के सचिवों को मतदान केन्द्रों में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किया गया है। जिससे कि मतदान केन्द्र में मतदाताओं एवं मतदान अधिकारियों किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।


.jpeg)









.jpg)
.jpg)
Leave A Comment