ब्रेकिंग न्यूज़

चितवन वृद्धाश्रम के वार्षिकोत्सव समारोह में छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद सम्मानित

रायपुर/ चितवन वृद्धाश्रम टिकरापारा का वार्षिकोत्सव और जेसीआई वामा का मातृ पितृ दिवस वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चितवन वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत बॉलीवुड गानों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम प्रारम्भ करने के लिए छत्तीसगढ़ बाल एवं वृद्ध कल्याण परिषद संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसे प्राप्त करने के लिए कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, कृष्ण कुमार निगम, प्रीति निगम ने सामूहिक रूप से ग्रहण किया। शहर में और भी स्वयंसेवी संगठन जो वृद्धाश्रम का संचालन कर रहे हैं उनके भी प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। चितवन वृद्धाश्रम के संचालक राजेश अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में वृद्धाश्रम की व्यवस्था और दिनचर्या पर प्रकाश डाला और सभी सेवा कार्य में संलग्न लोगों के प्रति आभार जताया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम की नेता प्रतिपक्ष और महापौर की प्रत्याशी श्रीमती मिनाल चौबे थी । इस अवसर पर चितवन वृद्धाश्रम के निवासी , कर्मचारी जेसीआई वामा के पदाधिकारी और सदस्य के अतिरिक्त बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english