बोलेरो-बस टकराईं, छत्तीसगढ़ के 10 की मौत
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने कोरबा प्रशासन को दिए सहायता के निर्देश
रायपुर/कोरबा। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह डैमेज हो गई। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। घायलों को रामनगर के सिटी हेल्थ सेंटर में भर्ती करवाया गया। शुरुआती इलाज के बाद सभी को स्वरूप रानी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दिए सहायता के निर्देश
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, यह दुर्घटना अत्यंत दुखद है। हमारी सरकार पीडि़त परिवारों के साथ खड़ी है। कोरबा जिला प्रशासन को प्रयागराज के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment