ब्रेकिंग न्यूज़

 भाजपा की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी है जिसमें कांग्रेस के सारे भ्रष्टाचारी बह गए हैं - बृजमोहन अग्रवाल

-मोदी की गारंटी और विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन की जीत है - राजेश मूणत
-रायपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बृजमोहन व मूणत ने जनता-जनार्दन को नमन किया
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और रायपुर नगर निगम चुनाव के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा विधायक व रायपुर नगर निगम चुनाव के सह-संयोजक राजेश मूणत ने प्रदेश समेत रायपुर नगर निगम में भाजपा को मिली ऐतिहासिक सफलता के लिए जनता-जनार्दन को नमन किया है। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि यह जीत भाजपा के  प्रति जनता-जनार्दन के अगाध विश्वास का परिचायक है। कांग्रेस के नेताओं ने सोचा, शायद इस बार कुछ नई शिगूफेबाजी की जाए लेकिन कांग्रेसी-बदनीयती नहीं चल पाई, राजधानी के निकाय चुनाव परिणाम ने यह एकदम साफ कर दिया है।
भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहीं मीनल चौबे को महापौर प्रत्याशी बनाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की जनता में भी एक विश्वास का वातावरण था, सुकून का वातावरण था। राजधानी में पहली महिला महापौर देकर भाजपा को इस बात का अत्यधिक गर्व है कि महिला सशक्तीकरण के लिए भाजपा की प्रतिबद्धता को जन-स्वीकृति मिली। राजधानी की जनता-जनार्दन को यह पूरा विश्वास है कि श्रीमती चौबे के नेतृत्व में भाजपा के पूर्ववर्ती कार्यकाल में हुए कामों की रक्षा कर उसे सँवारने का काम तेजी से होगा और रायपुर शहर को उससे भी ज्यादा तेज गति से विकसित किया जाएगा। श्री अग्रवाल व श्री मूणत ने कहा कि रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों के कांग्रेस का कुशासन खत्म हो चुका है और भाजपा की शानदार व ऐतिहासिक जीत  “अटल विश्वास पत्र” में व्यक्त भाजपा के संकल्पों, मोदी की गारंटी और प्रदेश में विष्णु के सुशासन पर मुहर है। यह प्रदेश की मातृ–शक्ति का भाजपा के प्रति विश्वासपूर्ण अनुग्रह का परिचायक है।
भाजपा सांसद श्री अग्रवाल और विधायक श्री मूणत ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत जनता के विश्वास की सुनामी है । आज जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि उनका पूर्ण विश्वास भाजपा के साथ है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। भाजपा ने 2023 में सरकार बनने के बाद मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए जो वादा निभाए, उससे जनता का विश्वास मजबूत हुआ और जनता-जनार्दन ने डबल इंजन की सरकार को पहले लोकसभा में और फिर रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी भाजपा पर भरोसा जताया। इस डबल इंजन सरकार में आज एक और इंजन लगाकर जनता ने बता दिया है, उनका विकास सिर्फ और सिर्फ भाजपा के शासनकाल मे ही हो सकता है। यह जीत वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार के सुशासन की जीत है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english