जनता ने विकास का मार्ग चुना
रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कह, प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा, भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।




.jpg)


.jpg)

.jpg)
.jpg)
Leave A Comment